स्मैक कारोबारी को पकड़ने गए टाइगर मोबाइल जवान की हत्या, 36 घंटे के बाद मिली लाश; सनसनी
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- बिहार के जहानाबाद में टाइगर मोबाइल के एक जवान की हत्या कर दी गई। जवान अन्य पुलिसकर्मियों के साथ स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार करने वाली टीम के साथ गया था और लापता हो गया था। दो जवान वापस लौटे थे जिनसे पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच काको थाना क्षेत्र के नदियावां गांव के पास नदी किनारे लापता जवान की लाश मिली तो सनसनी फैल गई है। एसपी कोटा किरण कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात टाइगर मोबाइल के तीन जवानों की टीम शहरी क्षेत्र में एक स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार करने गई थी। नगर थाना के अंतर्गत एसएस कॉलेज रोड में एक्शन के लिए तीनों जवान एक साथ गए थे। इनमें से दो जवान लोट आए पर एक गुम हो गया। आशंका जताई जा रही थी कि स्मैक के धंधेबाजों ने उसे किडनैप कर लिया। शुक्रवार को एसपी कोटा किर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.