चम्पावत, मार्च 30 -- टनकपुर। टनकपुर पुलिस ने स्मैक और शराब के साथ चार लोगों को दबोचा है। कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान बनबसा निवासी अमन कुमार (26) के पास से 52 पाउच देसी शराब और बंगाली कॉलोनी टनकपुर निवासी बनवारी लाल (59) के पास से 10 क्वार्टर नेपाली शराब बरामद की। एक अन्य मामले में इमली पड़ाव निवासी शमीम को 4.61 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इधर पाटी पुलिस ने नवीन सिंह के पास से 40 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...