काशीपुर, मई 12 -- काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने ठाकुरद्वारा रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार सुबह पुलिस गश्त के दौरान सूर्या चौकी के पास एक क्षतिग्रस्त कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। कार के पास मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शानू खान पुत्र स्व. रईस अहमद निवासी गुलरगट्टी, रामनगर बताया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 4.85 ग्राम स्मैक और 44 हजार रुपये नकद बरामद हुए। यह भी पढ़ें- ​स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और स्मैक बेचने का काम भी करता है। उसने बरामद स्मैक यूपी के ग्राम रतुपुरा निवासी गुड्डू खान से खरीद...