फरीदाबाद, जून 24 -- पलवल, अजित कुमार। एंटी व्हीकल थेफ्ट हथीन की टीम ने नूंह जिले के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 65 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नूंह के लफुरी के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है । मिली जानकारी के अनुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट हथीन की टीम आली ब्राह्मण मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नूंह का रहने वाला राहुल बाइक पर स्मैक लेकर आली ब्राह्मण की तरफ सप्लाई करने आने वाला है। यह भी पढ़ें- स्मैक और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस टीम ने तुरंत लफुरी रोड पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के करीब 10 मिनट बाद एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब बाइक चालक को रुकने का इशारा किया, तो आरोपी खेतों की तरफ भागने लगा। लेकिन प...