गाज़ियाबाद, जनवरी 25 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने रविवार को चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से डेढ़ सौ ग्राम स्मैक और 4.2 किलो गांजा बरामद हुआ। तस्करों ने दिल्ली जहांगीरपुरी से मादक पदार्थ खरीदकर लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बेहटा रेलवे स्टेशन के पास लोगों को बेचने की बात स्वीकार की है। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस रविवार को दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रोडवेज डिपो के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना पर चार लोगों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई। उनके कब्जे से चार किलो दो सौ ग्राम गांजा और डेढ़ सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नरेंद्र पाल उर्फ टीटू निवासी बेहटा हाजीपुर, प्रदीप पाल उर्फ मास्टर निवासी बेहटा हाजीपुर, धर्मेंद्र निवासी रतिराम कॉलोनी बेहटा हाजीपुर और अरमान निवासी आनंद विहार कॉलोनी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.