मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्मैकिए को पकड़ने के लिए कच्ची पक्की ओपी प्रभारी कुमार नीरव ने टीम के साथ शेरपुर और इसके आसपास के इलाके में छापेमारी की। इसी दौरान सूचना मिली कि गंडक कॉलोनी के पीछे कुछ स्मैकिए बैठे हुए हैं। वे स्वयं टीम के साथ वहां पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो चार-पांच युवक बैठकर वहां स्मैक ले रहे थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। टीम ने स्मैकिए का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इस दौरान गिरकर ओपी प्रभारी जख्मी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.