नई दिल्ली, अगस्त 8 -- बिहार के अररिया में एक थानेदार पर सनसनीखेज आरोप लगा है। मादक पदार्थों के तस्करों को संरक्षण देने और उन पर प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने जोगबनी के थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर महादेव कामत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही तकनीकी जानकारी की कमी और असंतोषजनक कार्यप्रणाली के कारण मदनपुर और बरदाहा थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की अनुशंसा पर की गई। एसपी ने कहा कि निलंबित महादेव कामत के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है। एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जोगबनी थानेदार महादेव कामत को स्मैक तस्करों को संरक्षण देने, वरीय अधिकारियों से झूठ बोलने और मालखाना का प्रभार न लेने जैसे आरोपों में आईजी के निर्देश पर ...