सोनभद्र, मार्च 30 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा कॉलोनी स्थित सीआईएसएफ मैदान पर अनपरा प्रीमियर लीग (आईपीएल -12)का फाइनल फाइटर ने स्मेसर को शिकस्त दे अपने नाम किया। टॉस जीतकर स्मेसर ने 15 ओवरों मे 8 विकेट खोकर कुल 98 रन बनाये और फाइटर को 99 रनो का लक्ष्य दिया। टीम स्मेसर मे सबसे ज्यादा रन अंकित ओझा ने 30 रन बनाये अजीत बिन्द ने 22 रन बनाये । जवाब मे इं असुरजीत शर्मा की अगुवाई में उतरी फाइटर टीम से अजय शर्मा ने 19 रन और विजेंद्र राजभर ने 20 रन बनाये और मैच जीतने में बड़ा योगदान दिया। मैन ऑफ़ द मैच इं अजय शर्मा रहे,बेस्ट बल्लेबाज आफ सीरीज श्रीकांत वर्मा रहे बेस्ट गेंद बाज प्रवीण राय रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबन्धक ए ताप दूधनाथ यादव ने विजेता टीम को तथा ,विशिष्ट अतिथि ई. निखिल चतुर्वेदी (महाप्रबंधक प्रशासन) ने उपजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.