सहारनपुर, मई 20 -- क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों, स्मेक और नशे के अवैध कारोबार, अवैध शराब बिक्री, रेत खनन तथा बेटियों से जुड़े अनैतिक कृत्यों की चर्चाओं को लेकर विधायक किरत सिंह का गुस्सा खुलकर सामने आया। बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अपराध और अवैध धंधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अब केवल लीपापोती नहीं बल्कि जड़ से सफाया करने की कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा कि कुछ स्थानों पर घंटों के किराये पर कमरे लेकर बेटियों को गलत गतिविधियों में धकेलने जैसी चर्चाएं और अफवाहें सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्...