सहरसा, मार्च 25 -- सहरसा। बिहार दिवस पर शिक्षक रोहित झा को बिहार दिवस स्मृति सम्मान बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पवेलियन के प्रदर्शन कला मंच पर सम्मानित किया गया।रोहित झा सहरसा के एक प्रतिभाशाली युवा कथक नर्तक हैं। वे वर्तमान में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पडरी चैनपुर में कार्यरत हैं। कथक नृत्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।मौके पर उपस्थित व्याख्याता राजीव रंजन एवं जैनेंद्र दोस्त ने रोहित झा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा कलाकार न केवल अपने जिले, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं।शिक्षक ने इस सम्मान के लिए शिक्षा विभाग एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी कला के क्षेत्र में निरंतर समर्पित भाव से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.