स्मृति शिलापट्ट हटाने का आरोप, वृद्ध महिला ने कोतवाली में दी शिकायत
शामली, मई 4 -- शामली। शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी एक वृद्ध महिला ने विश्वकर्मा पार्क में लगाए गए स्मृति शिलापट्ट को बिना अनुमति हटाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि उसने अपने स्वर्गीय पुत्र की स्मृति में शिलापटट लगाया था, लेकिन कुछ लोगों ने उसको तोडकर कूडे के ढेर में फेंक दिया है। वृद्ध महिहला कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय राजपाल सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपने स्वर्गीय पुत्र कुलदीप धीमान की पुण्यतिथि की स्मृति में टंकी रोड स्थित विश्वकर्मा पार्क के गेट पर एक शिलापट्ट लगवाया था। आरोप है कि बिना उनकी अनुमति के उक्त पत्थर को हटा दिया गया, जो बाद में पार्क परिसर में कूड़े के पास पड़ा मिला। वृद्ध महिला का कहना है कि इस घटना से उनकी भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने पार्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.