स्मृति मंधाना ने 11 हजार रन बनाकर रचा इतिहास, शतक से चूकने के बावजूद की विराट कोहली की बराबरी
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में बल्ला बोला। हालांकि, वह शतक से चूक गईं। उन्होंने निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित फाइनल में 45 गेंदों में 5 चौकों और सात छक्कों की मदद से 79 रन जुटाए। मंधाना ने 30 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। यह उनका टी20 इंटरनेशनल में 37वां अर्धशतक है। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 11 हजार इंटरनेशनल रन कंप्लीट किए और इतिहास रच डाला। मंधाना यह आंकड़ा छूने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का मिताल राज (10868) का रिकॉर्ड तोड़ा था। उनके खाते में फिलहाल 11066 रन हैं। मंधाना ने की विराट कोहली की बराबरी शतक से चूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.