स्मृति मंधाना ने 'लॉर्ड्स' में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- इंडिया विमेंस वर्सेस इंग्लैंड विमेंस एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। यह मैच खास इसलिए है क्योंकि 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब 'क्रिकेट का मक्का' के नाम से मशहूर यह मैदान विमेंस टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में विमेंस क्रिकेट के लिए बेहद खास पल है। इस पल को यादगार स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़कर बनाया। मंधाना इस फिफ्टी के साथ इतिहास रचने में कामयाब रहीं। वह लॉर्ड्स के मैदान पर बतौर महिला क्रिकेटर टेस्ट फिफ्टी जड़ने वाली पहली क्रिकेटर बनी। हालांकि वह शतक भी जड़ सकती थी, मगर 83 के निजी स्कोर पर आउट हो गई। उन्होंने अपनी इस पारी में 108 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाया। यह भी पढ़ें- 4 साल जहां टीम इंडिया ने किया राज, आज उसी 'स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.