नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का रविवार को बल्ला बोला। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में 19 गेंदों का सामना करने के बाद 37 रन जुटाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं। मंधाना भले ही फिफ्टी कंप्लीट नहीं कर पाईं मगर जबर्दस्त इतिहास रच डाला। वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई हैं। मंधाना के खाते में फिलहाल 178 T20I मैचों में 4788 रन हैं, जिसमें 30.69 का औसत रहा। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक दो शतकीय और 36 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। मंधाना ने तोड़ा बैट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड मंधाना ने न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज ऑलरांडर सूजी बैट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस...