नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई में आयोजित फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम निर्धारित 20 ओवर में 183/5 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका 111 रनों पर सिमटी। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार चैंपियन बना। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण था। चलिए, आपको महिला एशिया कप के दसवें संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 प्लेयर के बारे में बताते हैं। लिस्ट में दो भारत और तीन श्रीलंका की हैं।मंधाना से शेफाली ने 23 रन से मारी बाजी युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने पांच मुकाबलों में 47.20 के औसत से 236 रन जुटाए। उनके बल्ले से तीन अर्धशकीय पारियां निकली। 22 वर्षीय शेफाली ने फाइनल में 39 गेंदों में 9 चौकों और दो छक्कों की मदद से 68...