दुबई, सितम्बर 4 -- भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विमेंस एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को हांगकांग पर 137 रन की एकतरफा जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई के बाद कहा कि उनकी टीम इस मुकाबले से जो हासिल करना चाहती थी उसे पाऩे में सफल रही। भारत ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (64 गेंद पर 14 चौकों और सात छक्कों से 124 रन) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से पांच विकेट पर 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हांगकांग की टीम ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (नौ रन पर तीन विकेट), तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा (छह रन पर दो विकेट), लेग लेग स्पिनर प्रेमा रावत (12 रन पर दो विकेट) और बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (16 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.2 ओवर में सिर्फ 56 रन पर ढेर हो गई। यह भी पढ़ें- विमेंस एशिया कप प...