नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है, क्योंकि उनके पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांगली के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है। स्मृति के बिजनेस मैनेजर तुहिन मिश्रा ने कन्फर्म किया। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी आज 23 नवंबर को होनी थी। मंधना के मैनेजर के मुताबिक, स्मृति मंधाना ने साफ कर दिया कि वह अपने परिवार से जुड़ी मेडिकल इमरजेंसी के बीच शादी नहीं करना चाहतीं। यह भी पढ़ें- बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा यान्सन का नाम, नर्वस 90 का बने शिकार मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने इंडिया टुडे को बताया, "स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत आज सुबह से ठीक नहीं थी। उन्हें सांगली के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया, ...