नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- स्मृति मंधाना ने हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ 124 रनों (14 चौके, 7 छक्के) की धुआंधार पारी खेल कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाली बैटर बनीं। इसके बारे में तो आपको पता ही होगा, मगर उन्होंने इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड बनाए। मंधाना ने इस पारी के दम पर साल 2026 में टी20 क्रिकेट में 500 रन का आंकड़ा पार किया है। वह एक कैलेंडर ईयर में चौथी बार ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। मंधाना इससे पहले 2018, 2022 और 2024 में टी20 में 500 से अधिक रन बना चुकी है। वहीं चार ऐसी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने यह कारनामा तीन-तीन बार किया है। यह भी पढ़ें- मंधाना को लेकर बोलीं हरमनप्रीत, 'शुक्रगुजार हूं कि ये खिलाड़ी मेरे देश के लिए..'एक कैलेंडर्र में 500 से अधिक T2...