स्मृति मंदिर देखने पहुंचे होलकर के वंशज
बहराइच, जून 2 -- रिसिया। रिसिया ब्लाक परिसर में स्थापित अहिल्या बाई होलकर की समृति मंदिर देखने उनके वंशज उदय सिंह राजे होलकर मंगलवार को रिसिया पहुंचे। स्मृति मंदिर देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि होलकर ने पूरे देश में द्वादश ज्योतिर्लिंग का पुनर्निर्माण कराया था। उनका उज्जैन के ओम महाकालेश्वर महादेव मंदिर से विशेष लगाव था। आज भी उस मंदिर में प्रथम पूजा होलकर परिवार से ही कराया जाता है। इस दौरान राज किशोर समरसता प्रमुख देवी पाटन, संजय जायसवाल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, महेश अग्रवाल, कृष्णानंद, आलोक जिंदल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण में अहिल्याबाई का योगदान अविस्मरणीय-हर्ष मल्होत्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.