लखनऊ, मई 8 -- महाराजा मल्लिहा पासी स्मृति द्वार लगाए जाने से नाराज अर्कवंशी समाज के लोग अतरौली से रैली निकाल कर मलिहाबाद तक गए। समाज के लोगों ने दो घंटे तक माल भरावन रोड के लोहिया पुल पर प्रदर्शन किया। अर्कवंशी समाज का नेतृत्व कर रहे राजीव अर्कवंशी ने बताया कि राजनीतिक तुष्टीकरण के चलते हमारे पूर्वजों का नाम मिटाया जा रहा है। मल्लीहा अर्कवंशी ने मलिहाबाद को बसाया था। विधायक जयदेवी ने जबरन धरना देकर जो द्वार लगवाया उसमें मल्लिहा पासी लिखवाया है। जोकि हमारी संस्कृति व पूर्वजों के इतिहास को समाप्त किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मलिहाबाद में 'मल्लिहा पासी स्मृति द्वार' विवाद गहराया, अर्कवंशी समाज सड़क पर उतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...