अयोध्या, अप्रैल 4 -- सोहावल, संवाददाता। विकास खंड सोहावल अंतर्गत नेशनल हाईवे-27 पर बसहा चौराहे पर लाखों की लागत से विधायक निधि से बनाये गये शहीद स्मृति द्वार विवादों के घेरे में आ गया है। लगभग आठ लाख 24 हजार की लागत से नव निर्मित स्मृति द्वार में ऊपर लगे बोर्ड में शहीद स्व. देवी प्रकाश सिंह का नाम गलत अंकित कर शहीद स्व.देवी बक्स सिंह लिख दिया गया है। द्वार निर्माण कराने वाली संस्था की यह बड़ी चूक पर स्थानीय लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। बसहा चौराहे पर शहीद की स्मृति में लगाए गए द्वार में अंकित नाम में बड़ी गलती मानकर शनिवार को शहीद के परिजनों सहित ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध जताया। शहीद के भतीजे भानु प्रताप सिंह का आरोप है कि द्वार के ऊपर क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री की तस्वीर तो है लेकिन शहीद की फोटो कहीं नजर नहीं आ रही है। जबकि उनके दादा ...