हरिद्वार, सितम्बर 26 -- सिख धर्म के तीसरे गुरु गुरु अमरदास महाराज के स्मृति दिवस पर कनखल स्थित तपस्थान गुरुद्वारा तीजी पातशाही में संत समाज और श्रद्धालु भक्तों ने उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया। उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान का संकल्प लिया। गुरु अमरदास महाराज के स्मृति दिवस के साथ ही गुरुदारे के ब्रह्मलीन महंत साधु सिंह, महंत रणवीर सिंह और महंत जसविंदर सिंह सोढ़ी की पुण्यतिथी भी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि सिख धर्म के तीसरे गुरु गुरु अमरदास ने सती घाट पर तपस्या कर धर्म और अध्यात्म की अलख जगायी। गुरु महाराज ने तत्कालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण करते हुए सती प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को बंद कराया। महामंड...