हमीरपुर, अप्रैल 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। स्थानीय फायर सर्विस स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो गई। इस मौके पर एसपी मृगांक शेखर पाठक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना कराया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक भी किया। फायर स्टेशन में हुए कार्यक्रम में एसपी ने मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल 1944 में अग्निकांड के दौरान जान गंवाने वाले 66 फायर फाइटरों को श्रद्धांजलि दी। शहर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों संग फायर कर्मियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया।मुख्य यह भी पढ़ें- चुनाव खत्म,काम शुरू, कचहरी होगी चकाचक अग्निशमन अधिकारी रेहान अली ने कम्हरिया और सायर गांवों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.