भागलपुर, दिसम्बर 13 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भाकपा-माले नेता व पूर्व पार्षद कामरेड पीताम्बर यादव की 20वीं स्मृति दिवस पर शनिवार को स्थानीय साहेबगंज के कॉमरेड पीताम्बर चौक स्थित उनके स्मारक सह प्रतिमा स्थल पर संकल्प सभा आयोजित हुई। कॉमरेड पीताम्बर यादव को उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सभा शुरू हुई। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने की। इस दौरान भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य व ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड एसके शर्मा, जिला सचिव महेश प्रसाद यादव, नगर सचिव विष्णु कुमार मंड़ल, नवगछिया के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय व पूर्व प्राध्यापक डॉ. हरिशंकर प्रसाद आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.