बलिया, फरवरी 2 -- बलिया। गांधी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर में रविवार को जनसंस्कृति मंच के संस्थापक महासचिव गोरख पांडेय की स्मृति में संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे रामजी राय ने कहा कि गोरख की कविताएं बागी है। वह लोक धुनों में समा जाने की ताकत रखती हैं। प्रो. विमल कुमार ने वर्तमान समय में हो रही आत्महत्याओं को साथ जोड़ते हुए कहा कि गोरख के समय से अब तक व्यवस्थागत असफलता की देन हैं। कवि और लेखक रामजी तिवारी ने कहा कि वह प्रेम और प्रतिरोध के एक साथ कवि हैं। मनोज सिंह ने कहा कि संगठन करीब 40 साल पुराना है जिसके द्वारा लगातार समाजेसवा के क्षेत्र में काम कर रहा है। कार्यक्रम को अशोक चौधरी,डा. रामनरेश राम, रूपम मिश्रा ने सम्बोधित किया। समता राय और मुनीब ने गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता मुख्तार अहमद और संचालन आशुतोष ने किया। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.