स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई मातेश्वरी जगदम्बा की पुण्यतिथि
अररिया, जून 25 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू की फारबिसगंज शाखा ओम शांति केंद्र में ओम शांति की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा की 62 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र की संचालिका बीके रुकमा दीदी के नेतृत्व में मातेश्वरी जगदम्बा के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में बीके रुकमा दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा को सभी प्रेमपूर्वक 'मम्मा' कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने बताया कि मम्मा के जीवन के प्रमुख सिद्धांतों में कभी भी सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करना तथा असफलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.