बागपत, मई 17 -- बड़ौत। भारतीय वैश्य परिवार महासंघ ने आईसीएसई बोर्ड के दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र सारांश गर्ग को सम्मानित किया। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. योगेश जिन्दल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने पूरी टीम के साथ छात्र को पटका पहनकर व स्मृति चिन्ह दिया। इसके अलावा छात्र के पिता संदीप गर्ग टीटू प्रधान को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि शिक्षकों के साथ साथ माता पिता के संस्कार ही विद्यार्थी को उन्नति की ओर अग्रसर करते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल एडवोकेट, नितिन गुप्ता, सचिन गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एमडीएस की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित यह भी पढ़ें- भाविप साकेत ने किया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...