गौरीगंज, मई 29 -- अमेठी। संवाददाता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संवेदनशील पहल से दिवंगत भाजपा बूथ अध्यक्ष पवन पासी के बच्चों की जिंदगी में फिर से उम्मीद की किरण जगी है। आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट के कारण पिछले तीन वर्षों से पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के हाथों में अब फिर से किताबें और बस्ते नजर आने लगे हैं।

स्मृति ईरानी का अमेठी प्रवास तीन दिन पहले अमेठी प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी जूठीपुर गांव पहुंची थीं। जहां उन्होंने जूठीपुर बूथ के दिवंगत भाजपा बूथ अध्यक्ष पवन पासी के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की थी। इस दौरान उन्होंने परिवार की स्थिति जानने के बाद पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी को बच्चों की इंटर तक की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने के निर्देश दिए थे, जबकि आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं उठाने की बात कही थी। स्मृति ईरान...