गौरीगंज, मार्च 8 -- अमेठी। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 347वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले संग्रामपुर ब्लाक के सोनारी कनू गांव निवासी आदर्श पांडे की सफलता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके परिवार को बधाई दी है। उन्होंने आदर्श के पिता चंद्रभान पांडे से फोन पर बातचीत कर बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। स्मृति ईरानी ने कहा कि आदर्श की सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हासिल की गई यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। बातचीत के दौरान उन्होंने चंद्रभान पांडे से कहा कि जब भी वह क्षेत्र में आएंगी, तब आदर्श और उनके परिवार से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...