स्मृति आर्या को भारत गौरव प्रतिभा रत्न अवॉर्ड
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। इंटरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल की ओर से दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में पाणिनी कन्या महाविद्यालय की प्रतिभाशाली विदुषी एवं कराटे ब्लैक बेल्ट धारक स्मृति आर्या को 'भारत गौरव प्रतिभा रत्न' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुजफ्फरपुर की रहने वालीं स्मृति ने संस्कृत एवं वैदिक अध्ययन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वाराणसी के प्रतिष्ठित पाणिनी कन्या महाविद्यालय (गुरुकुल) में अध्ययन के दौरान उन्होंने वेद, उपनिषद, व्याकरण और दर्शन का गंभीर अध्ययन किया तथा भारतीय गुरुकुल परंपरा के आदर्शों को जीवन में आत्मसात किया। वर्तमान में वह प्रशिक्षक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.