बुलंदशहर, नवम्बर 24 -- प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। बुलंदशहर नगर के रेसकोर्स कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार धर्मेन्द्र के जबरदस्त फैन हैं। प्रवीन कुमार ब्रह्म वृक्षदान धर्मेन्द्र फाउंडेशन बनाकर उसके बैनर तले पिछले करीब छह साल से स्कूलों में नि:शुल्क पौधे बांटने का अभियान चलाए हुए हैं। कई बार मुंबई जाकर प्रवीन कुमार ने पत्नी अर्चना के साथ धर्मेन्द्र से मुलाकात की। पिछले दिनों 12 नवंबर को भी प्रवीन मुंबई में धर्मेन्द्र से मिलकर आए थे। मैं दीवाना था, अब गहरा आघात पहुंचा पर्यावरणविद एवं समाजसेवी प्रवीन कुमार निवासी रेसकोर्स कॉलोनी बुलंदशहर ने बताया कि करीब आठ साल के थे तभी से धर्मेन्द्र की फिल्में देखते थे। उनके फैन हो गए। कई बार मुंबई बंगले पर जाकर उनसे मुलाकात की। धर्मेन्द्र की फिल्म मां देखकर अपने घर का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.