नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- संसद भवन के अलावा कई जगहों पर राजधानी में उनकी बनाई मूर्तियां की गई हैं स्थापित नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय देश और दुनिया में भारतीय शिल्प कला को नई पहचान देने वाले प्रख्यात मूर्तिकार राम वी सुतार के निधन से उनके चाहने वाले उनसे जुड़े और उनकी प्रतिभा के मुरीद लोगों के अलावा कला, संस्कृति और स्थापत्य जगत में शोक की लहर है। राम वी सुतार ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और सृजनशीलता से भारतीय इतिहास, संस्कृति और महान व्यक्तित्वों को पत्थर और कांसे में जीवंत रूप दिया। शिल्प के इस युगपुरुष के निधन के बाद भी उनकी कला लोगों की स्मृतियों में रहेगी। संसद भवन में महात्मा गांधी की मूर्ति, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी सहित राजधानी में भीमराव अंबेडकर व अन्य कई महत्वपूर्ण लोगों की मूर्तियां उनके निधन के बाद भी उनकी कला को दर्शाती रहेंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.