देहरादून, फरवरी 25 -- पर्वतीय कल्याण समिति के समुदाय भवन प्रांगण स्मिथनगर में मंदिर स्थापना दिवस के अन्तिम दिन बुधवार को पूजा अर्चना कर भगवान नरसिंह की मूर्ति स्थापित की गई। हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में भगवान नरसिंह व मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने व भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। महिला कीर्तन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन में मुख्य उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश नौटियाल, यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी कंवल सिंह ने मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। समस्त पूजन कार्य आचार्य पंडित महीधर प्रसाद थपलियाल, मन्दिर प्रभारी भागवत रौतेला की देखरेख में सम्पन्न हुआ। स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.