स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट के पास मिला था जिहादी सामान, लग गया था बैन
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- दुबई से इजरायल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लायदुबई के ओमानी को पायलट को लेकर लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। एबीसी न्यूज के मुताबिक कॉकपिट में पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाला ओमानी को-पायलट पहले भी सवालों के घेरे में आ चुका था। ओमान एयर में काम करते वक्त उसके खतरनाक व्यवहार को लेकर सवाल उठे थे।2024 में जब वह ट्रेनी को पायलट था तब उसके पास कट्टरपंथी और जिहादी गतिविधियों के कई कागजात पाए गए थे। बाद में उसे प्रशासनिक कामों में लगा दिया गया। अब जांच में पता लगाने को कोशिश की जा रही है कि आखिर फ्लायदुबई में वह को-पायलट कैसे बन गया। वहीं ओमान और इजरायल के बीच संबंध खराब होने के बावजूद उसे इजरायल जाने वाली फ्लाइट की जिम्मेदारी कैसे सौंपी गई। बता दें कि आरोपी पायलट के सऊदी अरब में इलाज के बाद उसे आगे की जांच के लिए यूएई को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.