लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि स्मित मच्छार ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर देशवासियों को गर्व से भर दिया है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आपने असाधारण धैर्य और साहस के साथ संकटपूर्ण स्थिति का सामना किया तथा अपनी सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाकर एक बड़ी त्रासदी को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपका अपने कर्तव्य के प्रति यह समर्पण और मानव जीवन की रक्षा का संकल्प सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छार समेत इन पांच जांबाजों ने टाला फ्लाई दुबई हादसा, बच गई हजारों जानें ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको शीघ्र स...