नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने बहुत बड़ी तबाही टाल दी। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला करने वाले ओमानी मूल के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी को लेकर जांच में बेहद खौफनाक और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी। साजिश के तहत पहले स्मित को जान से मारने की प्लानिंग थी। फिर पूरे विमान को इजरायली एयरपोर्ट पर किसी दूसरे विमान या बड़ी इमारत से क्रैश कराने की योजना थी। ऐसा होता तो विमान में सवार करीब 180 लोगों के अलावा भी सैंकड़ों जाने जा सकती थीं। हमाम अल-हम्मामी ने खुद कबूला किया कि उसने एयरलाइन में शामिल होने से पहले ही इस हमले का खाका तैयार कर लिया था। उसने उन एयरलाइंस की रिसर्च की जो इजरायल के ल...