स्मित मच्छार के घर PM मोदी ने मिलाया फोन, 'हीरो' के परिवार से क्या बोले?
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई विमान के जांबाज भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और उनके माता-पिता से फोन पर बात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने स्मित के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को भी जमकर सराहा है। बता दें कि बुधवार को फ्लाईदुबई फ्लाइट की कॉकपिट में को-पायलट के खौफनाक हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने साहस दिखाते हुए सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को टाल दिया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक कैप्टन मच्छार फिलहाल सऊदी अरब के तबुक में एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। यहां उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चाकू के हमले में वे बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इस बीच पीएम मोद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.