झांसी, दिसम्बर 2 -- झांसी। स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल द्वारा झांसी नगर निगम परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ महापौर बिहारी लाल आर्य द्वारा किया गया । शिविर में नि:शुल्क बीपी, शुगर, ईसीजी की जांच की गयी । शिविर में डॉ.अनुराग अग्रवाल,डॉ.निधि आहूजा, डॉ.कमलदीप सिंह एवं डॉ.चारू मोहन ने लगभग 250 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। ने लाभ लिया । स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल पीपीपी मॉडल द्वारा बुंदेलखंड का सबसे अत्याधुनिक मल्टी स्पेशिलिटी 200 बैड का हॉस्पिटल है । यहां सभी प्रकार का ईलाज सरकारी दरों पर किया जाता है एवं आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया जाता है ।वहीं स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम परिसर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक मोबाइल चार्जर स्टैंड नगर निगम कार्यालय को भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.