मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा के मेहंदी हसन चौक से महेश बाबू चौक, इमलीचट्टी बस स्टैंड व माड़ीपुर ओवरब्रिज के नीचे का इलाका हर साल बरसात में जलजमाव की समस्याओं से जूझता है। यह इलाका मुख्य रूप से नगर निगम के वार्ड पांच में आता है। यह सड़क शहर की लाइफलाइन है, जो बैरिया बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन, कचहरी, सदर अस्पताल, समाहरणालय व मुख्य बाजार को जोड़ती है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनने के बाद भी सड़क का यह हाल है। महेश बाबू चौक पर कई बार सड़क धंसी भी है। नाले की लेवलिंग सही से नहीं की गई है, जिससे बरसात में जलजमाव की समस्या बनी रहती है। मानसून की दस्तक के साथ ही लोगों की चिंता बढ़ गई है। वे पानी निकासी का कारगर इंतजाम चाहते हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी से बने रोड-नाले नाकाम,वार्ड पांच में जलजमाव की समस्या...