फरीदाबाद, दिसम्बर 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवादाता। स्मार्ट सिटी में सत्य, प्रेम और दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के अवतरण दिवस क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। शहर के गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इसमें इसाई समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रार्थना सभाओं में पादरियों ने बाइबल पाठ के साथ अमन चैन की प्रार्थना की गई। प्रार्थना सभा संपन्न होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर बधाई दी। स्मार्ट सिटी के गिरजाघरों में सुबह से ही प्रार्थना सभाओं को दौर जारी हो गया है। बाइबिल का पाठ होने के बाद केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। लोगों को केक वितरित किया गया। वहीं कई गिरजाघरों में सेंटा क्लॉज भी पहुंचे। बच्चों को उपहार व टॉफियां देकर खुशियां बिखेरी। एनआईटी पांच स्थित श्री शांति निवास चर्च, डबुआ स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.