कन्नौज, फरवरी 26 -- कन्नौज, संवाददाता। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने की।जिले के विभिन्न विकासखण्डों से चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचारपूर्ण विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट तकनीक, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायक मंडल ने नवाचार, प्रस्तुतीकरण, उपयोगिता और वैज्ञानिक अवधारणा के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कम्पोजिट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.