स्मार्ट सिटी में 500 से अधिक जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने किया योग
फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा 500 से अधिक जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें शिक्षण संस्थानों के अलावा सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, और औद्योगिक संस्थानों में योग शिविर आयोजित किए गए। इसके तहत जिला जेल नीमका में योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं अनुशासन के साथ किया गया। जेल में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सहयोग से किया गया। पुरुष बंदियों को योग प्रशिक्षक श्यामसुंदर कटारिया, मनोज गुप्ता एवं हरेंद्र भाटिया ने योगाभ्यास करवाया, जबकि महिला बंदियों के लिए हेमा शर्मा, पद्मा कटारिया एवं अनीता भाटिया द्वारा विशेष योग सत्र आयोजित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.