गुड़गांव, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। वहीं सुबह से मंदिरों में बाबा का भोग लगाने के लिए भक्तों की भीड़ रही है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी में भंडारों का भी दौर चलता रहा। जिले में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने हनुमान जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान एनआईटी तीन एच ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे हनुमान रूप धरकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में पूरी वानर सेना, भगवान राम, माता सीता, भइया लक्ष्मण, शत्रुघ्न और भरत को दर्शाया गया। शोभा यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। इस क्रम में गंगेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर-11 में महिला कीर्तन मंडल द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक आयोजन कि...