फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, सरसमल। स्मार्ट सिटी को स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाया जाएगा। नगर निगम ने इस दिशा बड़ी पहल शुरू की है। बुधवार को वित्त एवं संविदा समिति की बैठक में लिए गए फैसले इसकी तस्दीक करते हैं। जिसमें ठोस कचरा प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसके तहत एसटीपी अपग्रेड करने, कूड़ा निस्तारण क्षमता बढ़ाने और घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाने की तैयारी है। नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति की पहली बैठक में सबसे अधिक महत्व स्वच्छता से जुड़े प्रस्तावों को दिया गया। सोताई और प्रतापगढ़ स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों के विस्तार और आधारभूत सुविधाओं के विकास को मंजूरी दी गई। अधिकारियों का मानना है कि शहर की बढ़ती आबादी के साथ प्रतिदिन निकलने वाले कचरे की मात्रा भी बढ़ रही ...