फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता नगर निगम के बजट को लेकर सदन की शनिवार को बैठक हुई। इसमें 2236 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया। सड़कों के निर्माण, पार्क, जल निकासी, स्वच्छता पर बजट का बड़ा हिस्सा खर्च किया जाएगा। मेयर प्रवीण जोशी ने बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहे।नगर निगम का बजट इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 20 फीसदी ज्यादा रहा। पिछले वर्ष 2025-26 में 1875 करोड़ रुपये का बजट था, जो वित्तीय वर्ष 2026-27 में बढ़ाकर लगभग 2236 करोड़ किया गया है। यानी इस बार 361 करोड़ रुपये का बजट ज्यादा है। निगम का ओपनिंग बजट 518 करोड़ रुपये था। इस बार आय बढ़ाने के साथ विकास कार्यों में भी बढ़ोतरी की गई है।----राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य बढायानगर निगम ने इस बार कर राजस्व में वृद्धि का लक्ष्य रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.