फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शहर में शादियों की धूम अपने चरम पर है, लेकिन इस बार खुशियों के बीच महंगाई ने बड़ा व्यवधान खड़ा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, आयातित वस्तुओं की महंगाई और परिवहन लागत बढ़ने से शादी-विवाह का पूरा बजट प्रभावित हुआ है। लोगों के मुताबिक, इस सीजन में शादी का खर्च औसतन 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। यह भी पढ़ें- फोम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी स्मार्ट सिटी में अक्षय तृतीय पर करीब 450 शादियां है। इन्हें लेकर होटल से लेकर बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, रेस्तरां सभी बुक हो चुके हैं।लेकिन पिछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.