फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-ईरान के बीच जारी यद्ध का असर औद्योगिक नगरी पर साफ दिखने लगा है। युद्ध की वजह से कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होने से लोहे के दाम में करीब 20 फीसदी तक उछाल आ गया है। इसके साथ ही प्लास्टिक दाना और रबड़ जैसे अन्य औद्योगिक कच्चे माल की कीमतें भी लगभग दोगुनी हो चुकी हैं। कलपुर्जों की नगरी फरीदाबाद में छोटी-बड़े करीब 28 हजार कंपनियां है। यहां सुई से लेकर एयरक्राफ्ट के पार्ट्स तक बनाए जाते हैं, जो पूरी विश्व में सप्लाई होते हैं। उद्योगपतियों के अनुसार, वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने से कच्चे माल की उपलब्धता में करीब 50 फीसदी तक गिरावट आई है। इसका सीधा असर शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों सेक्टर-24, 25, डीएलएफ, आईएमटी और सेक्टर-58 में देखने को मिल रहा है। एसी, फ्रिज और ऑटोमोबाइल पार्ट्स बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.