फरीदाबाद, फरवरी 3 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री औद्योगिक संगठन ने सोमवार रात को सेक्टर-12 स्थित होटल में बजट पर चर्चा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने केंद्रीय बजट को औद्योगिक विकास के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाला बताया। इस अवसर पर औद्योगिक संगठन के प्रधान डॉ. एचके बत्रा और महासचिव रोहित रुंगटा ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि इस बजट में एमएसएमई (माइक्रो स्मॉल मीडियम इंटरप्राइजेज ) को 10 हजार करोड़ का बूस्टर डोज दिया गया है। इससे कुटीर उद्योगों से लेकर लघु उद्योगों का विकास होगा। इस बजट में प्रावधानों की वजह से ऑटोमोबाइल, टैक्सटाइल सेक्टर के उद्योगों का कारोबार बढ़ेगा। कंटेनर निर्माण के लिए 10 हजार करोड़ का फंड देने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.