स्मार्ट सिटी में भी एसी में आग लगने की घटनाएं हो चुकी
फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में भी एसी की आग लगने और लोगों की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद हर बार दमकल विभाग को दुरुस्त एवं अपग्रेड करने की बात कही जाती है। माहौल गर्म रहने तक नई व्यवस्थाएं लागू करने की बात कही जाती है। मामला ठंडा होते ही सब भूल जाते हैं। सबसे बड़ी चुनौती ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए होती है। यहां पर हाईड्रोलिक फायर ब्रिगेड नहीं है। बता दें कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में 200 से अधिक बहु मंजिला इमारतों वाली सोसाइटी हैं। इनमें डेढ़ लाख से अधिक परिवार हैं, लेकिन इन परिवार की आग जैसी घटना से बचाव के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं है। ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटी को 15 वर्ष से अधिक हो गए हैं, लेकिन इस क्षेत्र के लिए आजतक दमकल विभाग का केंद्र नहीं बन पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.