फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में दो दिन हुई बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी शहर में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। शहर में दो दिन से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह हल्की धूप निकल रही है। दोपहर बाद आसमान में बाछल जाते है और शाम को झमाझम बारिश शुरू हो जाती है। यही हाल शनिवार को देखने को मिला। सुबह हल्की धूप के बाद दिनभर बादल छाए रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि तेज बारिश होगी। लेकिन शाम तक लोगों को निराशा हाथ लगी। हालांकि सुहा...